जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय, फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने स्नातक द्वितीय और पंचम सेमेस्टर (सत्र 2025-29 और 2023-27) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की नई तारीखें घोषित कर दी हैं. परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी साझा की है. जानिए पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां.

Jaiprakash University Chhapra : जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-29 तथा स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा का फॉर्म 27 अगस्त से आठ सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन मोड में भरा जायेगा. जबकि स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा का फॉर्म भी 25 अगस्त से पांच सितंबर तक ऑनलाइन भरा जायेगा.

इन दोनों परीक्षाओं के फॉर्म भरने से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करते हुए अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य को सूचना भेज दी गयी है. साथ ही कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी परीक्षा फॉर्म भरे जाने से संबंधित जानकारी प्रकाशित किये जाने का निर्देश दिया गया है.

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर तथा फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. सभी छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के पोर्टल तथा अपने कॉलेज के विभाग से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. कॉलेज में बने हेल्प डेस्क से भी परीक्षा फॉर्म भरे जाने से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है.

ये है परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दोनों ही परीक्षाओं का फॉर्म ऑनलाइन मोड में भरा जायेगा. वहीं शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा. छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी एक कॉपी डाउनलोड करेंगे. जिसका प्रिंट निकालकर स्नातक के पूर्व के सेमेस्टर की परीक्षाओं के अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन प्रपत्र, परीक्षा शुल्क भुगतान की रसीद व अन्य कागजातों के साथ संलग्न कर महाविद्यालय में सत्यापित करायेंगे.

विश्वविद्यालय परीक्षा मंडल ने निर्णय लिया है कि पंजीकृत छात्रों को ही फॉर्म भरने की स्वीकृति प्रदान की जायेगी. बिना पंजीयन यदि किसी भी छात्र-छात्रा का फॉर्म सत्यापित किया जाता है, तो उसकी सारी जवाबदेही संबंधित प्राचार्य या सत्यापन करने वाले पदाधिकारी की होगी. परीक्षा नियंत्रक ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि फॉर्म सत्यापित करते समय सभी प्रविष्टियों के कलम को सही-सही जांच लें, जिससे बाद में एडमिट कार्ड जारी करने में किसी तरह की परेशानी ना हो.

सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित होगी परीक्षा

स्नातक के अंतर्गत च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस सिलेबस लागू है. नामांकित छात्र-छात्राओं को सीबीसीएस सिलेबस पर आधारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया गया है. परीक्षा भी इसी पैटर्न पर होगी. सीबीसीएस सिलेबस के अंतर्गत स्नातक को चार साल का कर दिया गया है. जिसमें कुल आठ सेमेस्टर बनाये गये हैं. पहले छह सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को डिग्री मिल जायेगी. वहीं दो और सेमेस्टर उतीर्ण करने के बाद डिग्री के साथ रिसर्च भी पूरा कर सकेंगे. वहीं चार सेमेस्टर पूरा करते ही छात्रों को डिप्लोमा मिल जायेगा.

विदित हो कि सेकेंड व फिफ्थ सेमेस्टर के लिए इंटरनल तथा मौखिक परीक्षाएं भी कई कॉलेजों में ली जा चुकी हैं.

फॉर्म भरने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों को स्पष्ट गाइडलाइन जारी किया है कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी. वह परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे. यदि ऑनलाइन फॉर्म भर भी लेते हैं, तो महाविद्यालय में वेरिफिकेशन के दौरान विभागाध्यक्षों को छात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत जांच करना होगा. यदि छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, तो उनका फार्म स्वीकृत नहीं होगा.

विशेष परिस्थिति में फार्म स्वीकृत कराने के लिए छात्रों को प्राचार्य से अनुमति लेनी होगी. यदि कम उपस्थिति होने का उचित कारण छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करते हैं, तब जाकर उन्हें फॉर्म भरने की अनुमति मिल सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >