मशरक. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ट्रेनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा से हुई. कक्षा नौवीं की छात्राओं ने विज्ञान विषय से संबंधित रोचक और ज्ञानवर्धक प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सराहा. विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार ने कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया. कार्यक्रम में आगंतुक शिक्षक पूजा कुमारी और प्रवीण कुमार ने अपने अनुभव साझा किये. वहीं नव्या पाण्डेय (श्री अवध उच्च विद्यालय, चैनपुर) और सिमरन कुमारी (जगन्नाथ जानकी प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मशरक) ने भी अपने शैक्षणिक अनुभवों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया. प्रार्थना सभा का समापन विद्यालय की प्राचार्य रंजना झा के प्रेरणादायी आशीर्वचनों के साथ हुआ. इसके उपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं—भाषा, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन और संगणक प्रयोगशाला का भ्रमण किया. बाद में सभी विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कक्षाओं में सम्मिलित हुए और शिक्षण गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक और अनुभवसमृद्ध रहा, जिससे आपसी सहयोग और सीखने की भावना को सुदृढ़ बल मिला.
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ट्रेनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम आयोजित
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ट्रेनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
