छपरा न्यूज : अमनौर में चौठारी की रस्म के लिए जुटी महिलाओं को कार ने रौंदा, दादी-पोती समेत तीन की मौत

छपरा न्यूज : शनिवार की संध्या को अमनौर-सोनहो मुख्य पथ पर ढोरलाही छपरा अभिमान के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित एसयूवी कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचलते हुए एक घर में जा घुसी. इस घटना में दादी-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये.

अमनौर. शनिवार की संध्या को अमनौर-सोनहो मुख्य पथ पर ढोरलाही छपरा अभिमान के पास तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित एसयूवी कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचलते हुए एक घर में जा घुसी. इस घटना में दादी-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रदिप राय के पुत्र की शादी के बाद महिलाएं चौठारी की रस्म करने घर के दरवाजे पर खड़ी थीं. अचानक तेज रफ्तार में आ रही एसयूवी ने दरवाजे पर खड़ी महिलाओं को रौंदते हुए एक घर में टक्कर मार दी. घटना से चारों ओर चीख पुकार मच गयी और लोग आपस में मदद करने के लिए दौड़ पड़े. कार में सवार दो बच्चे, एक महिला और पुरुष को हल्की चोटें आयी, जबकि कार के परखचे उड़ गये.

घायलों को तत्काल अमनौर परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्ची और 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक महिला देव मुन्नी देवी (45) और उनकी पोती दीपिका कुमारी (पांच) की पहचान ढोरलाही छपरा अभिमान निवासी उपेंद्र राय के परिवार के रूप में की गयी. वहीं इस घटना में पटना जाने के दौरान 55 वर्षीय फुलपतिया देवी की भी मौत हो गयी. घायलों में उषा देवी (40), अकली देवी (38), विकास कुमार (08) सहित अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और शवों को सड़कों पर रख दिया. पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. घटनास्थल पर अमनौर, मढौरा, भेल्दी, परसा और मकेर थाना की पुलिस टीम भी पहुंची है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क

घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने मुख्य सड़क को घंटों तक जाम कर दिया और दोनों शवों को सड़क पर रखकर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग की. इस दौरान अमनौर-भेल्दी मकेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. समाचार प्रेषण तक आक्रोषित ग्रामीणों ने दोनों शव को बीच सड़क पर रख सड़क को जाम कर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >