Chhapra News : बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Chhapra News : थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठहरा निवासी नवीन कुमार के फुस के पलानी में अपराधियों द्वारा बैंक व सीएसपी शाखा में डकैती को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली.

मकेर. थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठहरा निवासी नवीन कुमार के फुस के पलानी में अपराधियों द्वारा बैंक व सीएसपी शाखा में डकैती को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना मिली. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा एक के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. जिसमें एसटीएफ टीम भी शामिल थी. गठित टीम द्वारा बताये गये स्थान पर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में पुलिस वाहन को देखते ही सभी अपराधी इधर-उधर भागने लगे. जिसमें दो अपराधी को पुलिस बल द्वारा एक बाइक के साथ पकड़ लिया गया. परन्तु अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़ाये अपराधियों की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में डिही मनौअर कंचन कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक कारतूस, एक मोबाइल, एक चाकू एवं 11 सौ रुपये नकद तथा फुलवरिया के विकास कुमार के पास से एक चाकू, एक मोबाइल एवं आठ सौ नगद बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >