ढ़ौरा. थाना क्षेत्र के बथाना भावलपुर निवासी एक युवक की बेंगलुरु में साथ रह रहे लोगों ने मिलकर हत्या कर दी थी. मृतक का शव शनिवार को गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के आक्रोश से बनी तनाव की स्थिति के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति के नियंत्रण में जुट गयी. मृतक बथाना निवासी मो शमसुद्दी का 30 वर्षीय पुत्र सौदागर खान बताया गया है. मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था जो अपने एक अन्य भाई और गांव के कुछ युवकों के साथ राज मिस्त्री का काम करने बेंगलुरु गया था. मृतक की मां हदीकून खातून ने बताया कि उसके दोनों बेटा बेंगलुरु में अलग-अलग साइट पर काम कर रहे थे. सौदागर खान बेंगलुरु में जहां रह रहा था गांव के ही कुछ अन्य लोग भी साथ में रह रहे थे. साथ रहने के दौरान ही उसके पुत्र सौदागर खान का खाना बनाने को लेकर अन्य के साथ विवाद हो गया था. तब साथ रह रहे आरोपियों ने बीते आठ फरवरी को उसके पुत्र को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. सूचना पर दूसरे साइट पर रह रहे उसके भाई मों सैमुद्दीन ने उसको अपने क्वाटर पर लेकर चला आया था और इलाज कराया. तब भी आरोपियों ने सौदागर खान को बार बार फोन करके जान में मार देने की धमकी दे रहे थे. धमकी के डर में दोनों भाई दस फरवरी को एसएम वीटी जक्शन से ट्रेन पकड़ कर घर लौट रहे थे. इसी बीच आरोपियों ने उसके पुत्र सौदागर खान को ट्रेन से अगवा कर गायब कर लिया और हत्या कर शव को एर्नाकुलम स्टेशन पर फेंक दिया. घटना को लेकर मृतक की मां ने पूर्व में मढ़ौरा थाना में बीते 10 फरवरी को एक प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
