Saran News : गोली लगने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत

भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में बीते 15 अक्टूबर की देर संध्या में हुई दो पक्षों के बीच झड़प में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की मौत शनिवार की देर रात उपचार के क्रम में पटना में हो गयी.

छपरा. भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला में बीते 15 अक्टूबर की देर संध्या में हुई दो पक्षों के बीच झड़प में गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की मौत शनिवार की देर रात उपचार के क्रम में पटना में हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृत व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पानी टंकी मोहल्ला निवासी मोहन राय का 40 वर्षीय पुत्र राजू राय बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते 15 अक्टूबर की देर संध्या दो पक्षों के बीच मारपीट ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. जिसमें दो पक्षों के बीच तनातनी हो गयी और जमकर लाठी-डंडे चलने के बाद फायरिंग शुरू हो गयी. उस दौरान गोली लगने से राजू राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था. पटना में आज उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. बताते चलें कि क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था. हालांकि मोहल्ले में बैठक के बाद मामला को शांत कराया गया था. लेकिन देर शाम होते-होते दोनों पक्ष हथियार के साथ एक दूसरे के सामने हो गये थे और जमकर मारपीट के बीच हुई. फायरिंग में राजू राय को गोली लगी थी. उस दौरान एएसपी राम पुकार सिंह व भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजन के बयान पर कुल आठ लोगों को नामजद किया था जिसके बाद 24 घंटे के अंदर दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बाकी अन्य के लिए छापेमारी लगातार जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >