बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के खिलाड़ीयों का हुआ चयन

बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 28 से 31 दिसंबर तक, बेगूसराय में अयोजित होगा.

छपरा. बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 28 से 31 दिसंबर तक, बेगूसराय में अयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए सारण की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से स्थानीय जिला स्कूल छपरा के खेल मैदान पर संपन्न हुआ. सारण जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष व सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इसके पहले संघ के सचिव अमित सौरव ने विधायक विनय कुमार सिंह को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. सौरभ ने बताया कि वॉलीबॉल खेल के खिलाड़ियों के बिहट आने-जाने, खेलकिट तथा उनके यातायात की व्यवस्था संघ के द्वारा की गयी है. इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, कार्यकारी सचिव किशोर कुणाल, गणेश राय, नीलाभ गुंजन, यशपाल सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, भारतीय रेल वॉलीबॉल प्रशिक्षक हुकूम सिंह, पंकज चौहान, सुनील कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यकारी सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि चयन के उपरांत चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगी. टीम 27 दिसंबर को बीहट के लिये प्रस्थान करेगी. सारण टीम को प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में अनुपम, पवन, विकेश, नीतीश, रंजन, सूरज ,नवनीत, पवन कुमार ,गोलू ,प्रकाशदीप, राहुल, गौरव, राहुल कुमार ,रौशन, आशीष, बिट्टू।इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण उपरांत 14 सदस्य टीम की घोषणा की जायेगी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >