Saran News : कल से पीजी विभागों में ली जायेगी फर्स्ट सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-25 की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा 19 अगस्त से विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में निर्धारित शेड्यूल पर ली जायेगी.

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-25 की प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा 19 अगस्त से विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में निर्धारित शेड्यूल पर ली जायेगी. विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम भी नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा चुका है. जेपीयू के विभिन्न पीजी विभागों तथा पीजी कॉलेजों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सूचना प्रकाशित की गयी है. परीक्षा विभाग द्वारा भी कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया है. परीक्षा से पूर्व विभागों में प्रयोगशाला से संबंधित उपकरणों को भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि इस सत्र के मुख्य विषयों की परीक्षा पूरी हो चुकी है. 19 से 21 अगस्त के बीच विषयवार प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा का आयोजन भी होगा. मुख्य विषयों की परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी प्रारंभ कर दिया गया है. प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा संपन्न कराने के उपरांत 25 अगस्त तक सभी विभागों को अंक पत्र सबमिट करने का भी निर्देश दिया गया है. सितंबर के प्रथम सप्ताह में इस परीक्षा का परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. परीक्षा परिणाम जारी होते ही सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाके लिए फॉर्म भरना शुरू हो जायेगा. अक्टूबर में सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा भी संभावित है. जिसे लेकर अभी से ही विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. कॉलेजों में चल रही है सेकेंड सेमेस्टर की कक्षाएं

विदित हो कि पीजी का यह सत्र दो साल पीछे चल रहा है. ऐसे में सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से फर्स्ट सेमेस्टर के मुख्य विषयों की परीक्षा पूरी होने के ठीक बात से ही कॉलेजों में सेकेंड सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू कर दी गयी हैं. लगभग सभी कॉलेजों में सेकेंड सेमेस्टर की कक्षाओं का शेड्यूल भी नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा चुका है. वहीं छात्रों को नियमित क्लास करने का निर्देश भी भेजा जा रहा है. हाल ही में कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने पीजी विभागों का निरीक्षण कर विभागाध्यक्षों को यह निर्देश दिया है कि जो छात्र-छात्राएं नियमित रूप से क्लास करने नहीं आ रहे हैं. उन्हें नोटिस भेजा जाये. जेपीयू के कुछ पीजी विभागों द्वारा छात्र-छात्राओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >