बलिगांव पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू

प्रखंड के बलिगांव पंचायत में पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करायी जा रही है.

परसा. प्रखंड के बलिगांव पंचायत में पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करायी जा रही है. चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां की गयी हैं. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी तथा सदस्य पद के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ देखी गयी. उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया छह और सात मार्च तक जारी रहेगी. इसके बाद नौ और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जायेगी व इच्छुक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन सभी वैध प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का भी वितरण किया जायेगा. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे बताया कि पैक्स चुनाव के लिए 18 मार्च को मतदान कराया जायेगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम में मतगणना कर परिणाम घोषित किया जायेगा. चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >