जगदम कॉलेज में आयोजित हुई भारत बौद्धिक्स परीक्षा

जगदम कॉलेज में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत बौद्धिक्स परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया.

छपरा. जगदम कॉलेज में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारत बौद्धिक्स परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया. पूरे सारण जिला में एकमात्र जगदम कॉलेज में इस परीक्षा का आयोजन हुआ. जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त समन्वयक डॉ अजित कुमार शर्मा, डॉ राजमोहन शर्मा व डॉ राजश्री सिंह के प्रयासों से यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस परीक्षा के उपरांत सभी प्रतिभागियों को अखिल भारतीय रैंक सहित भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे. शीर्ष 10 फीसदी प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को 50 हजार, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 25 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा. राष्ट्रीय रैंक धारकों को पूर्ण प्रायोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 2026, जयपुर में भाग लेने का अवसर मिलेगा एवं पदक, छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी. विदित है कि इस परीक्षा के आयोजन को जगदम कॉलेज भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित गतिविधि के रूप में प्रस्तुत कर नैक, एनआइआरएफ के लिए गुणात्मक अंक भी प्राप्त कर सकेगा. यह परीक्षा छपरा के छात्र-छात्राओं के लिए भारत के समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उत्कृष्ट अवसर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >