राजनीतिक गतिविधि में शामिल होने पर डीएम ने शिक्षक को किया निलंबित

सारण के एक शिक्षक को नेतागिरी करना महंगा पड़ गया है. शिक्षक ने चुनाव आचार संहिता का भी ख्याल नहीं रखा और राजनीतिक गतिविधि में खुलकर शामिल होते देखे गये.

छपरा. सारण के एक शिक्षक को नेतागिरी करना महंगा पड़ गया है. शिक्षक ने चुनाव आचार संहिता का भी ख्याल नहीं रखा और राजनीतिक गतिविधि में खुलकर शामिल होते देखे गये. जिलाधिकारी के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है. जिलाधिकारी अमन समीर ने स्पष्ट कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला चाहे कोई भी हो नहीं बचेगा कार्रवाई होगी. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह अंचलाधिकारी मशरक ने धर्मन्द्र कुमार विशिष्ट शिक्षक प्राथमिक विद्यालय घोघिया उत्तर टोला अंचल- मशरक सह बीएलओ के विरुद्ध राजनीतिक पार्टी की जनसभा में भाग लेने से संबंधित प्राप्त विडियो तथा फोटो के आधार पर मशरक थाना कांड 1/2025 दिनांक 20 अक्टूबर के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. धर्मेन्द्र कुमार, विशिष्ट शिक्षक का राजनीतिक पार्टी की जनसभा में शामिल होना या राजनीतिक कार्यकलाप में भाग लेना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है तथा सरकारी सेवक के आचरण के प्रतिकूल है. उनका यह कृत्य सरकारी सेवक के कार्यशैली के अनुरूप नहीं है. उक्त परिपेक्ष्य में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय घोघिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही संचालित करने का आदेश जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >