36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने सुबह उगते सूर्य को दिया अर्घ

चार दिवसीय सूर्येपासना का पर्व छठ पूजा नगर व प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी. सभी तालाब पोखरों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की ओर से अर्घ दी गयी.

एकमा. चार दिवसीय सूर्येपासना का पर्व छठ पूजा नगर व प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी. सभी तालाब पोखरों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की ओर से अर्घ दी गयी. छठ व्रती 36 घंटे निर्जला उपवास रहकर मंगलवार के दिन सुबह में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो हुआ. जिसमें नगर पंचायत के मौज बाबा के मठिया एकमा भनटोंली हंसराजपुर हरपुर भुईली तथा प्रखंड के परसागढ़ बींदालाल के रामपुर छित्रवलिया हेकाम एकमा माने छठ घाटों पर बनी भगवान भास्कर का प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. कई स्थानों पर पंचायत प्रतिनिधियों समाजसेवियों पूजा समिति के सदस्यों द्वारा छठ घाटों पर सुबह में दातून व चाय का व्यापक व्यवस्था की गयी थी. जिनमें नगर अध्यक्ष श्वेता रानी पंचायत पंचायत के मुखिया चंदा सिंह, रीता देवी, जयराम साह, अनीता देवी, भूषण साह आदि ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >