Saran News : 24 घंटे की तलाश के बाद मिला डूबे युवक का शव, गांव में छाया मातम

थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में शनिवार को नहाने के दौरान लापता हुए युवक अली हुसैन शाह का शव रविवार दोपहर लगभग 24 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद पोखरा से बरामद कर लिया गया.

नगरा. थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में शनिवार को नहाने के दौरान लापता हुए युवक अली हुसैन शाह का शव रविवार दोपहर लगभग 24 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद पोखरा से बरामद कर लिया गया. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है. जहां एक ओर ग्रामीणों में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान कालूपुर निवासी मोहम्मद मुस्तफा शाह के 24 वर्षीय पुत्र अली हुसैन शाह के रूप में हुई है. बताया गया कि वह दिल्ली में काम करता था और सिर्फ एक सप्ताह पहले ही अपने घर लौटा था. शनिवार को अली अपने दोस्तों के साथ पास के पोखरा में स्नान करने गया था. स्नान के दौरान उसने अपने दोस्तों से कहा कि वह शैम्पू लाने जा रहा है.जब दोस्त शैम्पू लेकर लौटे तो अली वहां नहीं था. कुछ देर बाद यह समझ में आया कि वह पोखरा के गहरे पानी में डूब गया है. ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की, पर सफलता नहीं मिली. पंचायत के मुखिया अमित कुमार एवं अन्य ग्रामीणों की सूचना पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासन की मदद से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने शनिवार देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा बढ़ जाने के कारण तलाश रोकनी पड़ी. रविवार सुबह पुनः अभियान शुरू किया गया और करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद अली का शव पोखरा के गहरे हिस्से से बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >