निर्वाचन की तैयारी को लेकर प्रशासन सतर्क, हर स्तर पर की जा रही मॉनीटरिंग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सारण शअमन समीर व पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त किये गये सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ सोनपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की.

छपरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सारण शअमन समीर व पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर सोनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त किये गये सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ सोनपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की. सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से एक-एक कर उनसे सम्बद्ध मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से उनसे संबद्ध मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक स्थिति के संबंध में विस्तृत आसूचना प्राप्त किया गया. सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को मतदान तिथि तक संबद्ध मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर अन्य आवश्यक सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने का निदेश दिया गया ताकि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संचालित कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >