टेढ़ा गांव में किशोर डबरा नदी में डूबा, मौत

थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के एक किशोर की मौत रविवार की सुबह डबरा नदी में डूब जाने से हो गयी. मृतक शैलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार सिंह बताया जाता है.

इसुआपुर. थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के एक किशोर की मौत रविवार की सुबह डबरा नदी में डूब जाने से हो गयी. मृतक शैलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार सिंह बताया जाता है. मृतक माता-पिता का इकलौता चिराग था. वह इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास किया था. स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सुशांत अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित डबरा नदी किनारे छठ पूजा के लिए घाट की सफाई करने गया था. पानी लेने के लिए नदी में उतरा. इसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डुब गया. स्थानीय लोगों के द्वारा नदी के अंदर से काफी खोजबीन करने के बाद उसे बाहर निकाला गया. जहां से स्वजनों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल मढ़ौरा ले जाया गया. जहां जांचोप्रांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सीओ सतीश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष कमल राम के द्वारा लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >