सारण में आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत, भाइयों को बचाने गई थी छत पर

सरन जिले के सिरिस्तापुर गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक 20 वर्षीय किशोरी की दुखद मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब वह अपने भाइयों को छत से बुलाने गई थी. इस हादसे ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया है.

Saran News: जनता बाजार थाना क्षेत्र के सिरिस्तापुर गांव में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के अनुसार, सिरिस्तापुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप ओसीयर मांझी के मकान की छत पर बारिश के दौरान दो बच्चे खेल रहे थे. इसी दौरान शुभेन्द्र मांझी उर्फ पालबाबू मांझी की 20 वर्षीय पुत्री महिमा कुमारी अपने दोनों भाइयों को छत से नीचे लाने के लिए गई. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई.

इस हादसे में महिमा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि उसके दोनों भाई सुरक्षित बच गए. परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई.

घटना गुरुवार की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है. किशोरी की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >