Saran News: सारण के दिघवारा में शिक्षक नेता समरेन्द्र बहादुर सिंह की माताजी गीता देवी के असामयिक निधन पर दिघवारा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की है. शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह ने शिक्षक नेता श्री सिंह की माताजी के निधन को पूरे शिक्षक समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि इस कठिन और दुखद घड़ी में पूरा शिक्षक समाज समरेंद्र बहादुर और उनके परिवार के साथ खड़ा है.
शिक्षक समाज ने जताया शोक
निधन की खबर मिलते ही दिघवारा क्षेत्र के तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की.
शोक व्यक्त करने वालों में रामानंद सिंह, मुन्ना कुमार राम, गोपाल सिंह, सरोज कुमार, मिलन सिंह, चंदन कुमार सिंह, आरती कुमारी, सरिता सिंह, छाया सिंह, अखिलेश सिंह, मिंटू कुमार, शिवानी, कुमारी शशिनिभा, पुष्पलता कुमारी, पुतुल कुमारी, रहमत फातिमा, ममता शर्मा, बिजेंद्र राम, वीर अभिमन्यु, शफी अनवर, नसीम अहमद, राजकुमार, कादिर हसन, मुमताज आलम, शाहबाद आलम, उमेश राय, कुंदन कुमार एवं कैलाश मांझी सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.
