तरैया पोस्ट ऑफिस परिसर में कचरे का अंबार, दुर्गंध से ग्राहक व कर्मी परेशान

Saran News : तरैया पोस्ट ऑफिस परिसर में चहारदीवारी नहीं होने से लोग कैंपस में ही कचरा फैला दे रहे हैं. कचरे के दुर्गंध से ग्राहक कर्मियों को परेशानी से हो रही है.

Saran News : तरैया बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस का कैम्पस शौच केंद्र बना हुआ है. पोस्ट ऑफिस में जमा-निकासी के लिए पहुंच रहे ग्राहक व कर्मी दुर्गंध से परेशान है. पोस्ट ऑफिस का चहारदीवारी तीन तरफ से पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके है. पोस्ट ऑफिस में न गेट है न चहारदीवारी. बाजारवासी व राहगीर शौच के लिए सीधे पोस्ट ऑफिस कैम्पस में पहुंच जाते है.

चापाकल के पास भी लगा है कचरा

शौच व कचरे की दुर्गंध से आम से खास तक लोग परेशान है. पोस्ट ऑफिस कैम्पस में लगे चापाकल भी चारों तरफ से कचरे से घिरा हुआ है. उक्त चापाकल तक कोई प्यास चाहकर भी नहीं पहुंच पाता है. पोस्ट ऑफिस के गेट ध्वस्त होने के कारण मुख्य दरवाजे के सामने दर्जनों बाइक लगे रहते है. जिस कारण ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस के अंदर जाने में काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है.

चहारदीवरी निर्माण की मांग

तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने पोस्ट ऑफिस के वरीय पदाधिकारी से तरैया पोस्ट ऑफिस की ध्वस्त चहारदीवारी का निर्माण कराने की मांग की है. प्रमुख प्रतिनिधि ने पोस्ट ऑफिस के जर्जर भवन की तरफ भी पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने की मांग की, ताकि ग्राहकों व आमजनों को सुविधा मिल सके. तरैया पोस्ट ऑफिस में जनरेटर नहीं है.बिजली कटते ही कार्य बंद हो जाती है.

Also Read: छपरा: साप्ताहिक ‘सस्तीका’ में SSP ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >