सारण: प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले तरैया में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने कानून व्यवस्था को लेकर जारी की सख्त चेतावनी

सारण जिले में 25 जुलाई को होने वाले प्रस्तावित राजनीतिक प्रदर्शनों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तरैया में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें अधिकारियों ने शांति और सौहार्द की अपील की।

Saran News: सारण जिले में 25 जुलाई 2026 को कुछ राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को तरैया में फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया.

एसडीओ और एसडीपीओ ने संभाली कमान

फ्लैग मार्च का नेतृत्व मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) निधि राज और मढ़ौरा-2 (मसरख) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सुधांशु ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो, तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.

मुख्य मार्गों से निकाला गया फ्लैग मार्च

फ्लैग मार्च तरैया-मसरख पानापुर मोड़ से शुरू होकर तरैया बाजार और तरैया-मढ़ौरा स्टेट हाईवे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों से शांति, सौहार्द तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार, लेकिन कानून हाथ में लेने की नहीं होगी अनुमति

एसडीओ निधि राज और एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है. हालांकि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने, सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, यातायात बाधित करने या जनजीवन प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री से दूर रहने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >