Saran News: तरैया थाना क्षेत्र के गुनराजपुर गांव में एक घर में चोरी के दौरान गृहस्वामी ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. हालांकि, आरोप है कि उसके साथ आए अन्य लोगों ने गृहस्वामी पर हमला कर पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा लिया और सभी मौके से फरार हो गए.
दलान में सो रहे गृहस्वामी की खुली नींद
इस मामले में गुनराजपुर गांव निवासी विदेशी राय ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.
शिकायत के अनुसार, गृहस्वामी दलान में सो रहे थे. इसी दौरान अभिषेक कुमार अपने साथ उमेश राय, सतीश राय, ब्लिस्टर राय और राजा राय के साथ घर में रखे बक्से का ताला तोड़ रहे थे.
चोर को पकड़ने पर धक्का देकर छुड़ाया
विदेशी राय ने बताया कि आहट सुनकर उनकी नींद खुल गई. उन्होंने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन आरोप है कि अभिषेक कुमार ने पीछे से उन पर हमला कर दिया और पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ाकर सभी आरोपित मौके से फरार हो गए.
उन्होंने दावा किया कि घटना के दौरान उन्होंने सभी आरोपितों की पहचान कर ली.
पुलिस ने शुरू की जांच
तरैया थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान
