सारण: तरैया बाजार में जलजमाव का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, विधायक जनक सिंह ने पक्के नाले की उठाई मांग

तरैया बाजार और सारण जिले के कई अन्य बाजारों में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। विधायक जनक सिंह ने विधानसभा में मुद्दा उठाकर पक्के नालों के निर्माण की मांग की है।

सारण: बिहार विधानसभा के शून्यकाल के दौरान याचिका समिति के सभापति एवं तरैया विधायक जनक सिंह ने तरैया बाजार समेत कई बाजारों में जलजमाव की गंभीर समस्या को सदन में प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सरकार से स्थायी समाधान के लिए पक्के नालों के निर्माण की मांग की.

कई बाजारों में जलनिकासी की समस्या उठाई

विधायक जनक सिंह ने सदन में कहा कि सारण जिले के स्टेट हाईवे-104 और स्टेट हाईवे-73 पर स्थित पचौड़र बाजार, पानापुर बाजार, तरैया बाजार, भटौरा और गवंद्री में मुख्य सड़क किनारे पक्के नालों के अभाव में जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है.

उन्होंने बताया कि इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति वर्ष 2025 से विभाग में लंबित है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है.

महीनों से सड़क पर जमा है बारिश का पानी

विधायक ने कहा कि पक्के नालों के अभाव में स्टेट हाईवे की सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक बारिश का पानी महीनों से जमा है. इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यवसायियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने सरकार से शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देकर नाला निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

विधानसभा में जलजमाव का मुद्दा उठाए जाने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक जनक सिंह का आभार व्यक्त किया.

बधाई देने वालों में तरैया मंडल अध्यक्ष सह बीसूत्री अध्यक्ष मेवालाल सहनी, अनिल सिंह, जिला मंत्री गुड्डू कुशवाहा और रंजीत सिंह सहित कई स्थानीय लोग शामिल रहे.

Also Read: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 7 विधेयक, दाखिल-खारिज, सेवा कर समेत ये हैं शामिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >