सारण के तरैया में बैंकर्स कमिटी की बैठक, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर

तरैया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बैंकर्स समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जरूरतमंदों तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. बैंक अधिकारियों ने सहयोग का भरोसा दिलाया.

Bankers Committee Meeting: तरैया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक की अध्यक्षता में बैंकर्स कमिटी की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इसमें एसबीआई, पीएनबी समेत अन्य बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं पर चर्चा

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की स्थिति, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ विभु विवेक ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन करने पर जोर दिया.

जरूरतमंद लोगों को मिले बैंकिंग सुविधाओं का लाभ

बीडीओ ने बैंक अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है. लाभुकों के आवेदनों का नियमानुसार जल्द से जल्द निष्पादन किया जाये, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

बैंक अधिकारियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में बैंक अधिकारियों ने प्रखंड स्तर पर बैंकिंग कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी. साथ ही सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक सुविधाएं पहुंचाने में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया.

इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >