छपरा में पौधारोपण के साथ पर्यावरण बचाने की मुहिम, बच्चों और युवाओं को दिया गया संदेश

Chapra Tree Plantation Program : स्वामी विवेकानंद संघ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए छपरा में पौधारोपण अभियान चलाया। डॉ. राजीव रंजन ने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।

Chapra Tree Plantation Program : सारण के स्वामी विवेकानंद संघ, कोहबरवा के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने आम, लीची, कटहल, चीकू और अशोक सहित कई छायादार एवं फलदार पौधे लगाए. इस पहल का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा.

बच्चों और युवाओं को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव रंजन ने बच्चों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ हृदय शरीर को जीवन देता है, उसी प्रकार वृक्ष धरती और वायुमंडल को जीवन प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ, निरोग और दीर्घायु जीवन का आधार है.

सिंगल-यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील

डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि पॉलिथिन और सिंगल-यूज प्लास्टिक मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचाते हैं और गंभीर प्रदूषण फैलाते हैं. उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के बजाय कपड़े और जूट के थैलों का अधिक उपयोग करने की अपील की.

समाज की सोच बदलने पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि आज भी समाज का एक शिक्षित वर्ग कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने में संकोच करता है, जो चिंता का विषय है. पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचना होगा.

Also Read : सावन की पहली सोमवारी पर मढ़ौरा के मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्र, रुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >