Saran News : जेपी विवि में भोजपुरी की पढ़ाई की पहल को मिला कुलपति का समर्थन

वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर भोजपुरी भाषा के शैक्षणिक विकास को लेकर सारण जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने जेपी विश्वविद्यालय के किसी एक विद्यालय में भोजपुरी की पढ़ाई प्रारंभ कराने की मांग करते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा.

छपरा. वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर भोजपुरी भाषा के शैक्षणिक विकास को लेकर सारण जिला भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधियों ने जेपी विश्वविद्यालय के किसी एक विद्यालय में भोजपुरी की पढ़ाई प्रारंभ कराने की मांग करते हुए कुलपति को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में सम्मेलन के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, संरक्षक डॉ जौहर शाफियाबादी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ ऐनुल बरौलवी, महासचिव सुरेश कुमार चौबे, शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ सुधांशु कुमार सिंह, बबन सिंह एवं कामेश्वर सिंह शामिल रहे. कुलपति ने ज्ञापन को गंभीरता से पढ़ते हुए बताया कि फिलहाल विश्वविद्यालय में भोजपुरी प्राध्यापक का पद सृजित नहीं हुआ है और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी लंबित हैं. बावजूद इसके उन्होंने इस दिशा में विशेष पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया. कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी कि आगामी 24 अप्रैल को विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें भोजपुरी विषय को एजेंडा में प्रमुखता से रखा जायेगा. सम्मेलन अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी, सारण प्रमंडल की मातृभाषा है और इसे विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल करना समय की मांग है. कुलपति ने भोजपुरी पढ़ाई को लेकर पूरी सकारात्मकता जताते हुए भरोसा दिलाया कि इस दिशा में ठोस कदम उठाये जायेंगे. इस अवसर पर डॉ जौहर शाफियाबादी एवं डॉ ऐनुल बरौलवी ने कुलपति को अपनी पुस्तकें भेंट कर भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की. इस पहल से भोजपुरी प्रेमियों में नयी उम्मीद जगी है कि जल्द ही क्षेत्रीय भाषाओं को शिक्षा कर मुख्यधारा में स्थान मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >