भारत स्काउट-गाइड के नेतृत्व में छात्रों को दी गयी सुरक्षा संबंधी जानकारी

उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा, छपरा सदर में सुरक्षित शनिवार के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

छपरा. उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा, छपरा सदर में सुरक्षित शनिवार के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या सह संयुक्त जिला सचिव, भारत स्काउट एवं गाइड सारण डॉ सुषमा सिंह के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्काउट और गाइड के स्वयंसेवकों को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, नियम और दैनिक जीवन में सावधानी बरतने के तौर-तरीकों के बारे में जागरूक किया गया. मौके विद्यालय के स्काउट मास्टर जयप्रकाश भारती और गाइड कैप्टेन सुनीता कुमारी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे. जिला संगठन आयुक्त अमन राज ने बताया कि सुरक्षित शनिवार का उद्देश्य बच्चों और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है. भारत स्काउट और गाइड इस जागरूकता अभियान के सबसे मजबूत स्तंभ हैं, क्योंकि उनका प्रशिक्षण ही अनुशासन, सतर्कता, सहायता और समाज सेवा पर आधारित होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >