saran ek ped maa ke naam: पानापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़वा बसहिया एवं कोंध के इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए.
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि वायुमंडल को शुद्ध रखने, जलवायु को संतुलित करने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों का संरक्षण नहीं किया गया तो पृथ्वी पर मानव अस्तित्व संकट में पड़ सकता है. जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण सभी की नैतिक जिम्मेदारी है.
छात्रों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया. पौधारोपण कार्यक्रम में खुशी कुमारी, प्रियांजलि कुमारी, पूजा कुमारी, राधा कुमारी, रोशनी कुमारी, खुशबू खातून, आस्था कुमारी, प्रीति कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं. इस मौके पर समन्वयक रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, हेमा कुमारी, शिला कुमारी, सरिता कुमारी, संजय सिंह, रितिका कुमारी, सुनीता सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
Also Read: राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह
