ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत

छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के झवा ढाला के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे छात्र का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

छपरा-पटना मुख्य मार्ग पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के झवा ढाला के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे छात्र का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत छात्र की पहचान दरियापुर थाना अंतर्गत मनपुरा गांव निवासी उमेश राय के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गयी, वह इंटरमीडिएट का छात्र था. घायल दूसरे छात्र की पहचान मृतक के चचेरे भाई वासुदेव राय के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. बाइक से दोनों इंटरमीडिएट का टेस्ट पेपर देने के लिए छपरा आ रहे थे, तभी डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और प्रियांशु की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. घायल चंदन कुमार को पटना रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचे परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >