पानापुर. मंगलवार की सुबह उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ के साथ चार दिवसीय छठ व्रत शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इससे पहले सोमवार की शाम छठव्रतियों ने गंडक नदी के कोंध मथुराधाम, रामपुररुद्र, भोरहा, सारंगपुर डाकबंगला, बसहिया, पृथ्वीपुर आदि घाटों के अलावे बकवा, रसौली, महम्मदपुर गांव स्थित तालाबों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया. इस दौरान गंडक नदी के विभिन्न तटों पर स्थानीय गोताखोरों के अलावे एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी. वही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
