चुनाव ट्रेनिंग से अनुपस्थित रहने वाले डेढ़ सौ कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

जिले में आयोजित द्वितीय चरण के चुनावी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले लगभग डेढ़ सौ कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

छपरा. जिले में आयोजित द्वितीय चरण के चुनावी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले लगभग डेढ़ सौ कर्मियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला पदाधिकारी, सारण की ओर से सभी अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 23, 24 एवं 25 अक्टूबर को निर्वाचन कार्य से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, लेकिन कई कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित रहे, जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ. इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है. अनुपस्थित कर्मियों को एक और अवसर देते हुए दो नवंबर 2025 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला स्कूल, छपरा में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई कर्मी इस विशेष प्रशिक्षण से भी अनुपस्थित रहता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. निर्वाचन कार्य से लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर अपराध है, और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >