एसडीओ निधि राज पहुंची मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल, एंटी रैबीज सुई उपलब्ध रखने का दिया निर्देश

एसडीओ निधि राज ने मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एंटी रैबीज सुई की अनुपलब्धता पाए जाने पर उसे तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सभी नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की ईमानदारी से आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को एसडीओ निधि राज ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और दवा वितरण कक्ष का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति समझी. अस्पताल में एंटी रैबीज की अनुपलब्धता पाए जाने पर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये. जीविका दीदी की रसोई को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्वास्थ्य सह अस्पताल प्रबंधक विश्वजीत कुमार ने अप्रैल माह से अब तक की कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में अस्पताल में कुल 925 सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं. वहीं, 665 ईसीजी जांच में से 33 क्रिटिकल मरीजों की पहचान कर समय पर उचित इलाज सुनिश्चित किया गया. इसके अतिरिक्त, अस्पताल में तीन एम्बुलेंस सेवाएं सुचारू रूप से कार्य करती पाई गई.

एसडीओ ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी ईमानदारी से मिलनी चाहिए. इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इस औचक निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सतर्कता व हलचल साफ तौर पर नजर आई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >