धनी धर्मनाथ मंदिर में स्काउट-गाइड के 50 कैडेटों ने संभाली श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा

सावन माह की दूसरी सोमवारी पर छपरा के धनी धर्मनाथ मंदिर में भारत स्काउट एवं गाइड के 50 कैडेटों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित सेवा शिविर में कैडेटों ने भीड़ नियंत्रण और सुचारू जलाभिषेक व्यवस्था सुनिश्चित की.

सारण: सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर छपरा शहर के प्रसिद्ध धनी धर्मनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा और सुरक्षा को लेकर भारत स्काउट एवं गाइड, सारण के 50 कैडेटों ने तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभायी. अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर और जिला शिक्षा पदाधिकारी, सारण के संयुक्त निर्देश के आलोक में मंदिर परिसर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमन राज ने किया.

सावन की दूसरी सोमवारी पर धनी धर्मनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

कैडेटों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने, भीड़ को नियंत्रित करने और जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण से सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से बाहर निकालने की जिम्मेदारी संभाली. सेवा शिविर के दौरान कैडेट लगातार श्रद्धालुओं की मदद और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे.

सेवा शिविर में जिला प्रशिक्षक प्रणव सिंह, सोनू गुप्ता सहित भारत स्काउट एवं गाइड के अन्य प्रशिक्षक और 50 कैडेट सक्रिय रूप से सेवा कार्य में लगे रहे. कैडेटों की तत्परता से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही और जलाभिषेक की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिली.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >