Saran News : भारत-पाक तनाव के बीच स्काउट-गाइड को बनाया जायेगा डिफेंस वॉलंटियर

Saran News : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में तैयारियों को तेज कर दिया है.

छपरा. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में तैयारियों को तेज कर दिया है. अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की एक वर्चुअल आपात बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने की, जिसमें सभी जिला संगठन आयुक्त की भागीदारी रही. राज्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिला संगठन आयुक्त आगामी दो दिनों के भीतर अपने-अपने जिलों से 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के प्रशिक्षित स्काउट और गाइड स्वयंसेवकों की सूची राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराएं. यह सूची राज्य सरकार को सौंपी जायेगी ताकि आपात स्थिति में इन प्रशिक्षित युवाओं को डिफेंस वॉलंटियर के रूप में उपयोग किया जा सके. जिला संगठन आयुक्त अमन राज ने बताया कि भारत स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण सैन्य प्रशिक्षण का लघु रूप है. इसमें स्काउट और गाइड को प्राथमिक उपचार, गांठ विद्या, सीपीआर, टेंट पिचिंग व अन्य आपातकालीन स्थितियों से निबटने के विशेष प्रशिक्षण दिये जाते हैं. बैठक में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ विजय कुमार, संयुक्त राज्य सचिव बैजनाथ प्रसाद, राज्य संगठन आयुक्त आलोक रंजन सहित सभी जिला संगठन आयुक्त शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >