डंपर की टक्कर से स्कूली वैन पलटा, चार बच्चे हुए घायल

प्रखंड क्षेत्र में स्कूली वैन पलटने से एक निजी विद्यालय के चार बच्चे जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया.

बनियापुर. प्रखंड क्षेत्र में स्कूली वैन पलटने से एक निजी विद्यालय के चार बच्चे जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीन बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक बच्चे का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. बच्चों के हाथ-पैर व सर में चोट लगने की बात बतायी जा रही है. घटना शनिवार की सुबह 8:30 बजे के करीब एनएच 331 पर कन्हौली संग्राम गंडक कॉलोनी के समीप की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बनियापुर मेला स्थित पोर्टरर्स व्हील विद्यालय के बच्चों को लेकर स्कूली वैन जा रहा था. इस बीच एनएच के किनारे वैन खड़ी कर बगल के बच्चों को चालक बैठा रहा था. तभी पीछे से डंपर आकर वैन में टक्कर मार दिया. जिसके बाद वैन एक पार्टी के चुनाव प्रचार वाहन से टकराते हुए गड्ढे में पलट गयी. इस दौरान चुनाव प्रचार वाहन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. घायल बच्चों में पुछरी के हर्षित कुमार (14 वर्ष), हंसराजपुर के रेहान(10 वर्ष), विशुनपुरा के आकर्ष कुमार (11वर्ष) एवं जलालपुर के रिश्व कुमार (10 वर्ष) शामिल है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इधर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वही परिजन भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >