सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीण और स्कूली बच्चों ने प्रदर्शन किया

प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उसरी कला टोले कोड़र में व्याप्त भारी अवस्था का आरोप लगाकर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में जमकर बवाल काटा.

इसुआपुर. प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उसरी कला टोले कोड़र में व्याप्त भारी अवस्था का आरोप लगाकर ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में जमकर बवाल काटा. ग्रामीण सिकंदर कुमार राय, विनोद राय,राजू कुमार,ललन राय, कृष्णा भगवान राय,दुलारचंद राय, अर्जुन सिंह, हरे राम राय, लखदेव साह, रघुनाथ राय, हीरालाल राय तथा स्कूली बच्चों का कहना था कि विद्यालय में मध्यान भोजन नहीं बनता है. विद्यालय में शौचालय भी नहीं है. जिससे महिला शिक्षिकाओं तथा बच्चियों को और सुविधा होती है. वहीं सरस्वती के इस मंदिर में गंदगी का अंबार लगा रहता है. चापाकल से दूषित पानी निकलता है. जो पीने लाइक नहीं है. वहीं विद्यालय में बिजली भी नहीं है. लोगों का यह भी आरोप था कि बार-बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने पर भी समस्या का निदान नहीं हो पाता है. जिससे उनके बीच भारी आक्रोश है. इस बावत प्रधान शिक्षिका नीलकमल कुमारी का कहना था कि उनका प्रधानाध्यापक के पद पर चयन हो गया है. बावजूद उन्हें शैक्षणिक या वित्तीय प्रभार नहीं मिला है .पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक देवनाथ राय ही कार्य भार देखते हैं. इससे संबंधित आवेदन सीईओ तथा डीईओ को भी देने की बात बताई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >