Saran news: जाने लें कब मंदिर में होगा दर्शन

Saran news: यदि आप सोनपुर के विश्वप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, दिघवारा के अंबिका भवानी मंदिर या छपरा के बाबा धर्मनाथ मंदिर और मारुति मानस मंदिर के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इनके खुलने और आरती के समय की सही जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं सारण के इन 6 प्रमुख मंदिरों के […]

Saran news: यदि आप सोनपुर के विश्वप्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, दिघवारा के अंबिका भवानी मंदिर या छपरा के बाबा धर्मनाथ मंदिर और मारुति मानस मंदिर के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इनके खुलने और आरती के समय की सही जानकारी होना जरूरी है. आइए जानते हैं सारण के इन 6 प्रमुख मंदिरों के कपाट खुलने, बंद होने और सुबह की भव्य आरती की समय-सारणी, ताकि आपकी पूजा-अर्चना सुगम हो सके.

मंदिर दर्शन

1-सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः 5 बजे.2-दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर का पट रोज प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुलता है.

आरती प्रातः 5 बजे.

3-सारण के नैनी में बना द्वारकाधीश मंदिर भक्तों के दर्शन के लिये प्रातः 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः 7 बजे.

4-छपरा का मारुति मानस मंदिर भक्तों के दर्शन के लिये प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः 6 बजे.5.छपरा के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर का पट रोजाना सुबह 4.30 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों के लिए खुले रहते हैं.

सुबह की आरती प्रातः 5.30 बजे.6.छपरा के प्रभुनाथ नगर के प्रसिद्ध शिव शक्ति मंदिर भक्तों के दर्शन के लिये प्रातः 6 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक खुला रहता है.

सुबह की आरती प्रातः 6.45 बजे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: DURGESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >