सारण में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आसमान उगल रहा आग, जानिए कब दस्तक देगा मानसून?

Saran Weather News: बिहार के सारण में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. लोगों को अब मानसून का बेसब्री से इंतजार है.

Saran Weather News: बिहार के सारण में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है. सारण में 7 जून को तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा. दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे. रात में भी कोई खास राहत नहीं मिली. वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम का हाल फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा.

7 दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं

आईएमडी पटना ने अगले 7 दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. आज सारण में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. फिलहाल जिले में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.बारिश ना होने के कारण किसानों की खेती पर भी असर पड़ रहा है. सभी मानसून के इंतजार में हैं. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले 7 दिनों में प्रदेश में बारिश की उम्मीद नहीं है.

कब दस्तक देगा मानसून?

प्रदेश में मानसून के लिए फिलहाल लोगों को इंतजार करना होगा. मानसून जून के तीसरे सप्ताह में बिहार पहुंचेगा. मौसम विभाग की मानें तो इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मानसून देरी से दस्तक देगा. आमतौर पर बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी बताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून 18 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है. इसके पहले कई जिलों में प्री-मानसून बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है.

सीवान, सारण और छपरा में कब बरसेंगे बादल?

उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे सीवान, सारण, छपरा, गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों में 24 जून के आसपास मानसून की अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. इससे लंबे समय से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि मौसम की परिस्थितियां सामान्य बनी रहीं तो 25 जून तक मानसून पूरे बिहार में फैल जाएगा. इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और गर्म हवाओं से राहत मिलने लगेगी.

Also Read: Saran news: जाने लें कब मंदिर में होगा दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >