सारण की बेटी विष्णु प्रिया ने बढ़ाया मान, स्टेट लेवल तमो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

सारण की विष्णु प्रिया ने 5वीं स्टेट लेवल तमो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।

Saran News : सारण जिले की प्रतिभाशाली बेटी विष्णु प्रिया ने 5वीं स्टेट लेवल तमो मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

विष्णु प्रिया ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया. लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है.

शिक्षक पिता की बेटी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

विष्णु प्रिया के पिता विष्णु कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, केरवा, इसुआपुर, सारण में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. उनकी माता प्रियंका सिंह गृहिणी हैं. खेल के क्षेत्र में बेटी की सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है.

शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने दी बधाई

विष्णु प्रिया की सफलता पर शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करना विष्णु प्रिया की प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है.

बोले- सारण की बेटियां हर क्षेत्र में आगे

डॉ. राहुल राज ने कहा कि विष्णु प्रिया की उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सारण जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सारण की बेटियां प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर खेल के क्षेत्र में भी सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकती हैं.

शिक्षकों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

विष्णु प्रिया की सफलता पर उनके शिक्षकों, परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. उनकी उपलब्धि से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >