13वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता, मुंगेर रवाना हुई सारण की 28 सदस्यीय टीम

सारण जिले की 28 सदस्यीय बालक-बालिका टीम 13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए मुंगेर रवाना हो गई है. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए होगा.

13वीं बिहार राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए सारण जिले की 28 सदस्यीय बालक-बालिका टीम शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना हुई. टीम को सारण जिला योगा संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी और अभिभावक भी उपस्थित थे. यह प्रतियोगिता 22-23 अगस्त 2026 को मुंगेर किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम प्रांगण में आयोजित की जायेगी.

प्रतियोगिता में बिहार के 38 जिलों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगे. जिला संघ के अध्यक्ष डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल योगासन चैंपियनशिप के लिए होगा, जो जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जायेगी.

इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह, संगीता सिंह, संघ सचिव यशपाल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह, संध्या कुमारी, अमृत कुमार, आशुतोष कुमार, आकाश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. डॉ सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारण की टीम बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >