सारण में SSP ने लगाया ‘लाइन डे’, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं; त्वरित और समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

सारण एसएसपी विनीत कुमार ने लाइन डे आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Saran News: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार द्वारा शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं के समाधान को लेकर 'स्वस्तिका कक्ष' एवं 'अनुरोध कक्ष' (लाइन डे) का संचालन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न थानों व पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी समस्याएं और विभिन्न मांगें एसएसपी के समक्ष रखीं.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली. सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

समस्याओं के त्वरित निष्पादन पर जोर

सुनवाई के क्रम में विभागीय मामलों, व्यक्तिगत समस्याओं तथा पुलिसकर्मियों की अन्य मांगों को लेकर गहन चर्चा हुई. एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार अविलंब निष्पादन किया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

एसएसपी विनीत कुमार ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके कार्यस्थल पर बेहतर व तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में भी आवश्यक पहल करने पर जोर दिया. लाइन डे के इस आयोजन से पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे जिले के वरीय अधिकारी के समक्ष रखने का पारदर्शी अवसर मिला.

Also Read: 32 महीने की प्रतिनियुक्ति, ₹62 लाख से अधिक आय से अधिक संपत्ति... अब पूर्व DPO अजीत अमर के 4 ठिकानों पर EOU की छापेमारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >