नगरा में फर्जी यूपीआइ पेमेंट ऐप से साइबर ठगी, छह युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के नगरा पटेढा रोड स्थित एक चिकन मीट दुकानदार फर्जी यूपीआइ पेमेंट ऐप के जरिये साइबर ठगी का शिकार बन गया.

नगरा. थाना क्षेत्र के नगरा पटेढा रोड स्थित एक चिकन मीट दुकानदार फर्जी यूपीआइ पेमेंट ऐप के जरिये साइबर ठगी का शिकार बन गया. दुकानदार ने बताया कि ठगों ने तीन किलो चिकन का ऑर्डर देकर मोबाइल पर पेमेंट सक्सेसफुल का फर्जी स्क्रीन दिखाया, लेकिन जब राशि खाते में नहीं पहुंची तो युवक भागने लगा. दुकानदार ने पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान गंगा कन्हौली निवासी 18 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई. सूचना पर नगरा थाना की डॉयल 112 के ड्यूटी इंचार्ज सुनील सिंह टीम के साथ पहुंचे. वहीं पकड़ाये युवक के अनुसार छापेमारी में जलालपुर रोड स्थित एक बोलेरो से पांच अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया. वहीं इस संबंध में नगरा प्रभारी थानाध्यक्ष जनार्दन कुमार प्रजापति ने बताया कि कुल छह युवकों को न्यायालय भेजा गया है, जिनमें पांच नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड और एक बालिग को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में डिजिटल पेमेंट ठगी को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्��ूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >