सारण में भीषण सड़क हादसा, ऑटो की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत दर्जनों घायल

saran Road Accident : सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. यह हादसा परसा-शीतलपुर-सीवान एसएच-73 पर तितिरा गांव के समीप दो ऑटो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ.

saran Road Accident : (मोहम्मद यूसुफ) सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. यह हादसा परसा-शीतलपुर-सीवान एसएच-73 पर तितिरा गांव के समीप दो ऑटो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ.

तेज टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ऑटो की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

दो युवकों की मौके पर मौत

हादसे में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अरमान अली तथा भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी तकबीर वारिश की मौत हो गई. दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

आधा दर्जन से अधिक घायल, अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

हादसे के बाद इलाके में शोक

इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है.

Also Read : सारण में स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने तय किया नया विजन, नई कार्यकारिणी का गठन, इनको मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >