सारण में दो कुख्यात स्प्रिट कारोबारी गिरफ्तार, विजय राय पर 15 और प्रदीप राय पर 6 मामले; चार थानों की पुलिस ने की छापेमारी

सारण पुलिस ने अवैध शराब और स्प्रिट कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिनमें से एक पर 15 और दूसरे पर 6 मामले दर्ज हैं.

Saran News: वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सारण के निर्देश पर अवैध शराब और स्प्रिट कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मढ़ौरा-2 संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में तरैया, मढ़ौरा, मशरक और इसुआपुर थाने की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो बड़े स्प्रिट कारोबारियों को गिरफ्तार किया है.

दोनों तस्करों का है लंबा आपराधिक इतिहास

सारण पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान चलाया गया था. गिरफ्तार किए गए दोनों कारोबारियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है:

  • विजय राय (निवासी: चकिया, तरैया थाना): यह तरैया थाना कांड संख्या 205/26 का मुख्य वांछित अभियुक्त है. विजय राय पर तरैया थाने में शराब से जुड़े 14 मामले और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट के तहत 1 मामला (कुल 15 मामले) दर्ज हैं.
  • प्रदीप राय (निवासी: भुआलपुर, मढ़ौरा थाना): यह मढ़ौरा थाना कांड संख्या 656/26 का मुख्य वांछित कारोबारी है. प्रदीप राय पर मढ़ौरा थाने में 5 और तरैया थाने में 1 (कुल 6 मामले) दर्ज हैं.

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एसडीपीओ मढ़ौरा-2 संजय कुमार सुधांशु के साथ तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार, मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकिशोर सिंह, मशरक और इसुआपुर के थानाध्यक्ष सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस का यह अभियान जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार जारी है.

Also Read: छपरा में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, मढ़ौरा-सोनपुर में शुरू हुई डायलिसिस सेवा; अब 3 सरकारी अस्पतालों में सुविधा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >