सारण: पानापुर में चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक, ताजिया जुलूस के मार्ग और डीजे को लेकर प्रशासन सख्त

सारण जिले के पानापुर में चेहल्लुम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान ताजिया जुलूस के तय मार्ग और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया.

Saran News: सारण जिले के पानापुर थाना परिसर में शनिवार को चेहल्लुम के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने की. इसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.

आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

बैठक में बीडीओ आनंद पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है. उन्होंने उपस्थित लोगों से त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की.

तय मार्ग से निकलेगा ताजिया जुलूस

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने कहा कि ताजिया का जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जायेगा. साथ ही डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में कहीं भी शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें.

दोनों समुदायों के गणमान्य लोग रहे मौजूद

बैठक में साइबर डीएसपी के अलावा महम्मदपुर पंचायत के मुखिया जलेश्वर मांझी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >