Saran News (मनोज कुमार) : प्रखंड के रसीदपुर गांव में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति एकता समिति रसीदपुर के द्वारा शांति समिति की बैठक पूर्व जिप सदस्य डॉ. अब्दुल्ला खान के आवास पर पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ. तरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गांव के दोनों समुदायों के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील किया.
आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की
अपर थानाध्यक्ष ने भी आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाये की अपील किया. बैठक में एसआई मुकेश कुमार, शांति एकता समिति रसीदपुर कमिटी के संयोजक नरेश कुमार, पूर्व जिप सदस्य डॉ. अब्दुल्ला खान,सुरेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र मांझी,लालबाबू महतो,हाफिज मियां, रियाजुद्दीन अंसारी,मुन्ना मियां,सलाउद्दीन अंसारी,अख्तर खान,पृथ्वी सिंह, रामकुमार राम, एकबाल खान,शिव कुमार साह,कमला साह समेत कमिटी के अन्य सदस्य,ग्रामीण व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
Also Read : Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत
