Saran News: तरैया में 20 लाख की ज्वेलरी लूटकांड की जांच में पहुंचे SSP विनीत कुमार, जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

Saran News: सारण के तरैया में स्वर्ण व्यवसायी से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लूट मामले की जांच तेज हो गई है. सोमवार को वरीय एसपी विनीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ कर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया.

Saran News (मनोज कुमार की रिपोर्ट): तरैया थाना क्षेत्र के वाईडीबीएस महाविद्यालय बेनीपुरी मंदिर के समीप हुए चर्चित स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड की जांच के लिए सोमवार को सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार तरैया पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित व्यवसायी सत्येंद्र साह से गहन पूछताछ की.

घटनास्थल का लिया जायजा

एसएसपी विनीत कुमार ने लूटकांड को अंजाम देने वाले स्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा.

इस दौरान एसडीपीओ-2 मढ़ौरा संजय कुमार सुधांशु, थानाध्यक्ष धीरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

कट्टा दिखाकर लूटे थे 20 लाख के जेवर

जानकारी के अनुसार रविवार को स्वर्ण व्यवसायी सत्येंद्र साह अपनी बाइक की डिक्की में बैग रखकर जा रहे थे. बैग में लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद थे.

इसी दौरान वाईडीबीएस महाविद्यालय बेनीपुरी मंदिर से आगे नवनिर्मित पुलिया के पास अपाची बाइक सवार दो अपराधियों ने कट्टा दिखाकर व्यवसायी को रोक लिया और डिक्की में रखा बैग लूटकर फरार हो गए.

सड़क जाम के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना के बाद व्यवसायियों में भारी आक्रोश फैल गया था. पुलिस की शुरुआती कार्रवाई से नाराज स्वर्ण व्यवसायियों ने तरैया बाजार की मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों ने जांच तेज की. घटना के कुछ ही देर बाद सारण डीआईजी नीलेश कुमार और ग्रामीण एसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे थे.

24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

हालांकि लूटकांड के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Also Read: Saran News: गड़खा में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >