ककरहट सहयोग शिविर में अधिकारियों को सख्त निर्देश, हर शिकायत का समय पर होगा समाधान

Saran News : ककरहट पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में अधिकारियों की मौजूदगी

Saran News (अंकित राज) : जन समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन होना चाहिए. जान बूझकर किसी भी ग्रामीण को तंग व परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने ककरहट पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का उद्घाटन करने के बाद ये बाते कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है. इससे शिकायत करने वाले की हर समस्या का समाधान सही समय पर मिल जाएगा.

पीएम आवास, नल-जल और मनरेगा से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई

प्रधान सचिव ने ग्रामीणों से भी बात की ओर उनकी समस्याएं खुद सुनी. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अधिकारी उनकी हर शिकायत सुनेंगे. ककरहट व फतेहपुर पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में करीब एक सौ के आस पास समस्याएं आई. जिसमें अधिकांश का निपटारा कर दिया गया. दोनों जगहों शिविर में पहुंचे लोग काफी सशक्त दिखे. वे पीएम आवास,नल जल,मनरेगा सहित अन्य तरह की समस्यों को जोर शोर से अधिकारियों के समक्ष रखा. स्थानीय मुखिया सुनील कुमार यादव व सरपंच अमित कुमार ने प्रधान सचिव सहित सभी अधिकारियों का फूल माला के साथ स्वागत किया. सहयोग शिविर में डीडीसी लक्ष्मण तिवारी,बीडीओ दीनबंधु दिवाकर सहित जिले व प्रखंड के कई अधिकारी शामिल हुए.

Also Read : सीवान: प्रतिवाद मार्च निकालकर हत्या मामले में कार्रवाई की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >