Saran News : भीषण गर्मी में छत पर सो रहे परिवार के घर लाखों की चोरी

Saran News : अठडिला में चोरी की घटना के बाद पुलिस जांच तेज

Saran News (विकास कुमार) : भीषण गर्मी का कहर आम लोगों के साथ-साथ अब चोरों के लिए वरदान साबित हो रहा है. स्थानीय थाना क्षेत्र के अठडिला गांव में शनिवार की देर रात भीषण गर्मी से बेहाल होकर छत पर सोए परिवार की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर छत के सहारे घर के आंगन में उतर गए और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया. रात के 12:00 से 3:00 बजे के बीच जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, भीषण गर्मी के कारण पीड़ित परिवार छत पर सोये थे चोरों ने इसी का फायदा उठाया और छत के सहारे घर के आंगन में प्रवेश कर लाखों की संपति की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी भिखारी यादव के अनुसार पचीस हजार रूपए नकद समेत चांदी व सोने के जेवरात की बाक्स जिसकी कीमत लगभग 12 लाख आंकी गयी है की चोरी कर ली.

रेलवे ट्रैक के पास फेंक गए बॉक्स

घटना के बाद चोरों ने चोरी किए गए सामान और बाक्स को अठडिला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया. घटना की सुबह जब परिवार की नींद खुली तो सीढ़ी गर का दरवाजा बंद था और कमरों का सामान बिखरा देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read : Saran News : कट्टा के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख के गहनों की लूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >