​ब्रेकिंग न्यूज : मढ़ौरा में नाला निर्माण में धांधली पर फूटा लोगों का गुस्सा, काम रोका

Saran News: स्टेशन रोड में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में भारी अनियमितता देख स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया और काम को बीच में ही रुकवा दिया.

Saran News: (मनोकामना सिंह की रिपोर्ट) मढ़ौरा (सारण) स्टेशन रोड में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण में भारी अनियमितता देख स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया और काम को बीच में ही रुकवा दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना ईंट की सोलिंग किए सीधे मिट्टी पर ही बेस पीसीसी ढलाई की जा रही थी. साथ ही निर्माण में प्रयुक्त लोहे की रॉड में भी कटौती का आरोप लगाया गया है.

​मौके पर हुई कार्रवाई

विरोध बढ़ता देख कार्यस्थल पर मौजूद मुंशियों ने आनन-फानन में मिट्टी पर बिछाए गए लोहे के जाल को वहां से हटा लिया.

​जनता का विरोध जारी

प्रदर्शन में मुख्य रूप से सूरज कुमार, मिंटू उपाध्याय और अखिलेश कुमार गुप्ता सहित कई ग्रामीण शामिल रहे.

​अधिकारी का बयान

बुडको के मुख्य अभियंता आनंद मोहन सिंह ने कहा कि उन्हें फिलहाल फिर कार्य कराए जाने की सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने मामले की जांच कर गड़बड़ी को ठीक कराने का आश्वासन दिया है.

ALSO READ: सारण के एकमा में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >