Saran News : AIIMS की प्रतिष्ठित परीक्षा में मढ़ौरा की बेटी का जलवा

Saran News : AIIMS PG में सफलता पर लोगों ने दी बधाइयां

Saran News (मनोकामना सिंह) : स्थानीय मढ़ौरा बाजार निवासी रवि प्रताप सिंह उर्फ सुमन सिंह और सुकांति सिंह की पुत्री विजया भारद्वाज ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की प्रतिष्ठित पीजी प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. विजया ने इस अखिल भारतीय परीक्षा में 98.88 परसेंटाइल के साथ 1072वीं रैंक प्राप्त कर पूरे मढ़ौरा क्षेत्र का नाम रोशन किया है. परिजनों के अनुसार, विजया बचपन से ही अत्यंत मेधावी रही हैं.

कड़ी मेहनत और माता-पिता के मार्गदर्शन से मिली सफलता

उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा मढ़ौरा से ही प्राप्त की और इसके बाद मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. विजया ने अपनी इस सफलता का श्रेय कड़े परिश्रम और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है. उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर माता-पिता, रिश्तेदारों, स्थानीय डॉक्टरों और शिक्षा प्रेमियों ने खुशी जताई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है.

Also Read : Saran News : नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >