Saran News (हेमंत शर्मा) : मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के समीप से मंगलवार को पुलिस ने शराब लदी एक स्कॉर्पियो बरामद कर लिया है. जब्त स्कॉर्पियो से पुलिस ने उसमें छुपाकर रखा 464 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है.हालांकि चालक शराब लदी स्कार्पियो छोड़ कर फरार हो गया.थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब के अबैध तशकर स्कार्पियो से शराब लेकर जाने की फिराक में है. सूचना के आधार पर डायल 112 की मोटरसाइकिल तथा पुलिस वाहन से स्कार्पियों की घेराबंदी की गयी.इसी बीच शराब लदी स्कॉर्पियों ने डायल 112 की मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया.
शराब तस्करी मामले में पुलिस ने छापेमारी तेज की
लेकिन अन्य गाड़ी से शराब लड़ी गाड़ी को घेर लिया गया. मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मियों गिरकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और उसपर सवार पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोट लगी है. गाड़ी को खदेड़ने के दौरान मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने फरार शराब तस्कर की पहचान कर ली है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुट गई है.
